A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

IMG 20250114 WA0006

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार

सीकर. रानोली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रानोली थानाधिकारी उमराव सिंह के अनुसार 13 जनवरी को पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि 12 जनवरी को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान खेत के पड़ोसी शंकर सिंह ने उसे कॉल किया और कहा कि मेरे खेत पर आकर पढ़ाई के नोट्स ले जा। पीड़िता पढ़ाई के नोट्स लेने के लिए जब शंकर सिंह के खेत पर गई तो शंकर सिंह उसे कमरे में ले गया जहां उसके साथ ज़बरदस्ती दुष्कर्म किया। जब पीड़िता वहां से जाने लगी तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा और बदनाम कर दूंगा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं मे मामला दर्ज करके जांच शुरू कर की। इसके बाद मामले में थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के गांव में दबिश देकर आरोपी शंकर सिंह (21) पुत्र समंदर सिंह निवासी अभयपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई बलबीर सिंह की अहम भूमिका रही।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!