
फैक्ट्री में गिरने से घायल इलेक्ट्रीशियन हुयी मृत्यु
नादा पुल स्थित प्राची इंडस्ट्रीज में 18 जनवरी फैक्ट्री की छत से गिरने से घायल हुए इलेक्ट्रीशियन महेंद्र सिंह की अस्पताल में इलाज दौरान मृत्यु हो गई । मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है , जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है । महेंद्र सिंह रोरावर क्षेत्र के शक्ति नगर के निवासी थे और फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत थे । उनके चचेरे भाई महेश ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में किसी ने महेंद्र को चोट मारी और फैक्ट्री मालिक ने अस्पताल में 500 रुपये का पर्चा बनवाकर दो हजार रुपये जमा किए , लेकिन बाद में घायल को देखने नहीं आए । महेंद्र के बेटे रूपेश कुमार ने तहरीर दी है , जिसमें कहा गया है कि उनके पिता और फैक्ट्री स्वामी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी , जिसके बाद फैक्ट्री स्वामी ने अपने बेटों को बुलाकर महेंद्र बुरी तरह पीटा । हालांकि , फैक्ट्री स्वामी ईश्वर चंद ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि कर्मचारी की गिरने से मृत्यु हुई है । पुलिस इंस्पेक्टर रोरावर सुशील कुमार के अनुसार , इस मामले में स्वजन और फैक्ट्री मालिक के बीच बातचीत जारी है और घटना की जांच की जा रही के है ।


