?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत नेत्र जांच शिविर का आयोजन

1737691582802 1737691584526

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

सीकर. अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सीकर डॉ० वीरेन्द्र सिह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान जिला प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अखेपुरा टोल प्लॉजा पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 125 व्यावसायिक वाहन चालकों के नेत्र, बीपी, शुगर की निशुल्क जांच की गई। जागरूकता कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन वाहन चालकों को रेफर कर जांच करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में तारा चन्द बंजारा जिला परिवहन अधिकारी, झाबर सिंह धायल, परिवहन निरीक्षक एवं चिकित्सा विभाग से डॉ. देवेन्द्र ओला, डॉ. शिप्रा उनकी टीम सदस्य दयाराम जाट, विनोद, बलराम, लक्ष्मीनारायण एवं टोल प्लाजा के सुशील चौधरी व अनिल उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!