A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुशीनगर जिले के पडरौना में शिवराम पैलेस में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा

कुशीनगर।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

कुशीनगर जिले के पडरौना में शिवराम पैलेस में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा हो गया.
प्रेसवार्ता में पत्रकारों और विधायक असीम राय के बीच नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पीसी में मुद्दा उठा था कि आयुष्मान योजना के तहत CMO कुशीनगर पर कुछ अनियमितताएँ और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इस पर विधायक असीम राय ने CMO का बचाव किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाथ जोड़कर पत्रकारों को शांत करने की कोशिश की और स्थिति को संभालने की कोशिश की. साथ ही, उन्होंने CMO की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और इसे सुधारने के लिए कदम उठाने की बात कही

Back to top button
error: Content is protected !!