
दिन में रेकी कर रात्रि के समय दुकानों से सामान चुराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खैरथल पुलिस ने चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिन में रेकी कर रात्रि के समय दुकानों से सामान चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैरथल पर दर्ज प्रकरण अनुसार पुलिस टीम द्वारा जाट कॉलोनी सिवाना रोड पर एस आर फौजी जनरल स्टोर के नाम से किराने की दुकान का निरीक्षण कर आसपास का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता रामावतार पुत्र श्री संतराम द्वारा दुकान से चोरी किए गए अनुमानित सामान मात्रा नगद राशि ₹10000 तथा किराने एवं कन्फेक्शनरी सामान कीमत करीब ₹50000 होना बताया गया। पुलिस द्वारा अनुसंधान करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यम से चोरों की तलाश की गई, तथा आरोपी मुकेश व राजू को जसोरिया कॉलोनी में सरदारों के मकान से सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयोग लोहे के दो सरिए को बरामद किया गया।




