
बुलंदशहर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्याना के गढ़ बस स्टैं
ड से शुरू हुई मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ दिलीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली मुख्य बाजारों से होते हुए शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों – पब्लिक इंटर कॉलेज, बीएसजीएम इंटर कॉलेज और इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज तक पहुंची।
कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।एसडीएम गजेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है और वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। कार्यक्रम में तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा, नायब तहसीलदार बालेश्वर सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।




