A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर
Trending

अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है – सीएम साय 

गुलशन साहू की रिपोर्ट –

रायपुर – छत्तीसगढ़ के लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुये देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, रायपुर सहित प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कमल खिलाना है। इसके लिये आप सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जायें, मतदाताओं से सम्पर्क करें और हमारी सरकार की उपलब्धि बताते हुये भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें।

उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के डंडोर स्टेडियम में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही। अपने नगरीय निकाय चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुये उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायपुर शहर के चहुंमुखी और निर्बाध विकास के लिये नगर निगम रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी वाडों के पार्षद प्रत्याशियों ‘को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। सीएम साय ने कहा इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को शुभ संकेत मिल रहा है, क्योंकि बसना नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के साथ नगर निगम के दो और नगर पंचायतों के 20 पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है। यह जीत नगरीय निकायों की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है। नगरीय निकायों के विकास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश के पूरे जिलों का दौरा किया है और हर जिले में दो सौ से लेकर पांच सौ-सात सौ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिये कुल सात-आठ हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग एक लाख सतासी हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई स्वामित्व कार्ड वितरण योजना का लाभ ग्रामीण लोगों को मिल रहा है , इसको दिलाने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने नगरीय निकाय के लोगों को भी उनके जमीन का मालिकाना हक देने हेतु आश्वस्त किया। सीएम साय ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुये कहा कि धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया और दोष हम पर मढ़ रहे हैं, इसे कहते हैं नाच न जाने आंगन टेढ़ा। कांग्रेस प्रत्याशी पहले ठीक से फॉर्म भरना तो सीख लें, उसके बाद किसी पर आरोप लगायें। कांग्रेस को घेरते हुये सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टचार था। शराब , कोयला, बालू , डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को ख़राब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषीदार जेल के अंदर हैं , उनका बेल नहीं हो रहा। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हमने मात्र तेरह महीने में इतने काम किये हैं, जिसे तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास हमारी भाजपा की सरकार पर बढ़ा है। मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किये हैं। अठारह लाख परिवारों के लिये पीएम आवास की स्वीकृति, किसानों के धान की कीमत 3100 रूपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस, सत्तर लाख माता-बहनों महतारी वंदन योजना का लाभ, तेंदूपत्ता का दाम 5500 रुपया प्रति मानक बोरा ये सब उनकी सरकार ने किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को भी सँवारने की बात कही। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि रायपुर में हम वर्षों से महापौर के लिये तरस गये हैं। आज संकल्प लेते हैं कि इस बार बीजेपी प्रत्याशी ही महापौर बनेगा। सभी वार्डों में कमल फूल खिलाकर सीएम विष्णु देव साय को भेंट करना है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पंच से पार्लियामेंट तक बीजेपी का झंडा फहराना है। एक साल में सरकार ने कई वादे पूरे किये। जनता का विश्वास बीजेपी पर बढ़ा है। सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुये कहा कि सरकार की उपलब्धियां लेकर पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जायें और सभी जगह कमल का फूल खिलायें। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित अन्य वरिष्ठ नेता और सभी वाडों के पार्षद प्रत्याशी एवं विशाल संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!