राजस्थान

क्यों पूजते है गुर्जर समाज भगवान देवनारायण को

देव नारायण जयंती आज विद्यालयों में छुट्टी

कौन हैं देव नारायण जी?
भगवान श्री देवनारायण, भगवान विष्णु के अवतार, कलयुग के अवतार हैं, उन्होंने हमेशा अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के कल्याण के लिए किया और हमेशा उनकी मदद की। उनके सुविचारों, आदर्श शासन, समता, अहिंसा, शांति के संदेश प्रचार करते थे।

देवनारायण को गुर्जर समाज में भगवान के रूप में मान्यता प्राप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब देवनारायण को ज्ञान की प्राप्ति हुई तो उन्होंने अपने जीवनकाल में कई चमत्कार भी दिखाए। इसी बीच जब धार के राजा जयसिंह की पुत्री पीपलदे बहुत बीमार हो गई थी, तब देवनारायण ने अपनी शक्तियों से उसे ठीक किया। जिसके बाद रजामंदी से राजा जयसिंह ने उसकी शादी अपने साथ करा दी। माना जाता है कि देवनारायण ने सूखी नदी से पानी निकाला था। कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद देवनारायण को ज्ञान और शक्तियां प्राप्त हुईं, जिनका इस्तेमाल उन्होंने लोक कल्याण के लिए किया। यही कारण है कि उस समय से लेकर आज तक उन्हें विशेष रूप से गुर्जर समुदाय द्वारा भगवान के रूप में पूजा जाता है और उन्हें लोक देवता माना जाता है।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!