उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय रमापति शुक्ल बापी बाबा जी से जुड़े लोगों द्वारा तैयार बापी बाबा समाज सेवा संस्थान आज प्रदेश में हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कर रही हैं। इस टीम के माध्यम से कैंसर आदि जैसे गंभीर रोगी को आर्थिक मदद प्रदान करना, गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराना, समय समय पर स्वास्थ्य कैंप लगाना जैसा कार्य है।
बापी बाबा के सुपुत्र पूर्व उप प्रधानाचार्य श्री राम लखन प्रसाद शुक्ल बताते हैं कि बापी बाबा जी शुरू से लोगों को पर्यावरण को मां की तरह पूजते थे। पहले पौधों को पानी देना फिर खुद कुछ खाने के सिद्धांत पर विशेष ध्यान देते थे। बापी बाबा जी का मानना था कि जब कोई विकट स्थिति आएगी तो यही पौधे जीवन उपयोगी बन कर हमारा कल्याण करेंगे। बापी बाबा उस समय विभिन्न जगह जा कर स्वास्थ्य में पर्यावरण और शिक्षा के महत्व को बताते थे। बापी बाबा गांव में इन्मयादी स्कूल खोल कर लोगों को शिक्षित करते थे।इनके द्वारा और भी कई सामाजिक कार्य किए गए जिसके लिए इन्हें ख्याति मिली है प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी रहे बापी बाबा के पोते प्राणेश शुक्ला उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके कार्य को आगे ले जाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं महाकुंभ में इनके ग्रुप के लोगों द्वारा कितने ही दर्शनार्थी को उनके गन्तव्य तक ले जाने पहुंचाने का कार्य किया है।