![](https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/01/Blue-Red-Modern-Breaking-News-YouTube-Intro.gif३३.gif)
शक्ति उत्सव में होगा महिलाओं के साहस, सम्मान और स्वावलंबन का जश्न
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा शक्ति उत्सव
1090 चौराहे से राम मनोहर लोहिया पार्क तक पिंक रन में दमखम दिखाएंगी महिलाएं
नुक्कड़ नाटक, महिला बैंड फरफाॅरमेंस, शिल्पकला प्रदशर्नी व चित्रकला प्रतियोगिता होगी*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
लखनऊ
लखनऊ विकास प्राधिकरण आगामी 15 फरवरी को ‘शक्ति उत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में 1090 चौराहे से लेकर डाॅ0 राम मनोहर लोहिया पार्क तक पिंक रन होगी। साथ ही नुक्कड़ नाटक, महिला बैंड फरफाॅरमेंस, शिल्पकला प्रदशर्नी व चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम में रोमांच भरेंगे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में प्राधिकरण में 132 महिलाएं स्थायी व लगभग 100 महिलाएं अस्थायी पदों पर कार्यरत हैं, जो शहर के विकास व सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी तरह शहर में लाखों ऐसी महिलाएं हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए समाज को आगे ले जा रही हैं। इन सभी महिलाओं के साहस, सम्मान और स्वावलंबन का जश्न मनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत शक्ति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी को आयोजित किये जा रहे इस एक दिवसीय शक्ति उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 8ः30 बजे 1090 चौराहे पर होगी, जहां सर्वप्रथम महिला सशक्तिकरण की थीम पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके बाद 1090 चौराहे से लेकर गोमती नगर स्थित डाॅ0 राम मनोहर लोहिया पार्क तक 2.5 किलोमीटर की पिंक रन होगी। भारतीय ओलंपिक एथलीट अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्म श्री से सम्मानित सुधा सिंह द्वारा पिंक रन को फ्लैग ऑफ किया जाएगा।
*03 वर्गों में होगी चित्रकला प्रतियोगिता*
इसके बाद डाॅ0 राम मनोहर लोहिया पार्क के ओपन एयर थियेटर में विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। इसमें सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिल्पकला प्रदशर्नी लगायी जाएगी। इसके अलावा 06-12, 13-18 व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के पहले महिला मिशन राॅक बैंड ‘मेरी जिंदगी’ का लाइव परफाॅरमेंस होगा।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मचारी होंगी सम्मानित*
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण से जुड़ने वाली पहली महिला कर्मचारी प्रकाशिनी शुक्ला थीं, जिन्होंने 35 वर्षों तक प्राधिकरण को अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में प्राधिकरण में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं, जो अलग-अलग अनुभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में ऐसी महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।