A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क दुर्घटना मे मृत हुए सैनिक को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

सड़क दुर्घटना मे हुई थी मृत्यु

सड़क दुर्घटना मे मृत हुए सैनिक को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच

 

जिले के मटेरा चौराहा निवासी सेना के जवान, उनके माता-पिता और बेटी समेत पांच लोगों की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को सेना के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके अलावा अन्य लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

demo image v 2025 02 12t133114.916मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार पुत्र गुलाम हजरत राजस्थान के उदयपुर में सेना में जवान थे। मंगलवार सुबह वह अपने पिता गुलाम हजरत (60), मां फातिमा बेगम (56), पत्नी रुकैया बेगम (22) और बेटी हानिया (18) के साथ लखनऊ इलाज के लिए जा रहे थे।

कार चांद मोहम्मद पुत्र लाल साहब चला रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के करीम बेहड़ गांव के निकट डंपर की टक्कर से कार सवार सेना के जवान, माता-पिता, बेटी और चालक की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है

बुधवार को सेना के जवान को फैजाबाद राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने अंतिम सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेना के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिवार के अन्य तीन सदस्यों को भी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान एसडीएम अंजनी यादव, सीओ प्रदुम्न सिंह, थानाध्यक्ष मदन लाल समेत सेना के जवान और अधिकारी मौजूद रहे।

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!