A2Z सभी खबर सभी जिले की

वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद पंकज चौधरी ने अपने आवास पर सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर पत्रकारों संग की चर्चा

IMG 20250216 WA0025 IMG 20250216 WA0023

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

महाराजगंज 16 फरवरी। मोदी नीत केन्द्र सरकार का आम बजट आम आदमी के जीवन मे खुशियां लाने वाला है। इसमें सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा गया है। युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों सभी के लिए योजनाएं इस बजट में लाई गई है ,जो जीवन को खुशहाल बनाएंगी और देश को आगे बढ़ाएंगी।उक्त बाते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धनेवा स्थित अपने आवास पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि गरीबों और मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए तथा विज़न 2047 तक विकसित भारत बनाने वाले रोडमैप वाला बजट पेश किया है। जिसमें विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला व युवाओं सभी का ध्यान रखा गया है।यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट सरकार की विकास की गति को बढ़ाने, वंचितों को वरीयता, अंत्योदय को प्रमुखता और मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है, जो 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा l उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए मोदी सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है।
सरकार ने मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के लिए 12 लाख तक कि आय वालों के लिए आयकर शून्य कर दिया है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लिए जाने वाली ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ा दी गई है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट भारत के अमृत काल का बजट है। यह बजट देश के विकास और गरीबों के कल्याण का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, विजन और विकसित भारत के संकल्प को रेखांकित करता है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भारत की आत्मा  गाँव और प्राण हैं किसान, आज का बजट ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की प्रगति में नए आयामों को स्थापित करेगा। वर्ष 2047 का हमारा भारत कैसा होगा? एक सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!