

राजमहल/साहिबगंज: राजमहल प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को जेएसएलपीएस के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सीओ मो यूसुफ, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर उपस्थित थे.इस दौरान अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रोजगार मेला में जेएसएलपीएस से जुड़े महिलाएं तथा रोजगार अपने हेतु अभ्यर्थी पहुंचे. रोजगार मेला में आए विभिन्न कंपनियों के द्वारा अभ्यर्थियों को चयनित कर उनका पंजीकरण कराया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जेएसएलपीएस के अधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला के तहत बेरोजगार लोगों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार सुरक्षित करने के लिए पंजीकरण कराया गया. कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से समूह में जुड़कर महिलाएं रोजगार का अवसर प्राप्त कर रहे हैं. इससे महिलाएं सशक्त भी हो रही है. मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार के माध्यम से योजनाएं संचालित की जा रही है.साथ ही जॉब स्केल के राजेंद्र कुमार ने सभी को योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारियां दी. मौके पर राजेश कुमार राय सहित सखी मंडल की महिलाएं मौजूद थी.




