A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

*महाशिवरात्रि:सावनेर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे*


*महाशिवरात्रि:सावनेर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे*

नागपूर ग्रामीण, सावनेर प्रतिनिधि: सूर्यकांत तळखंडे

सावनेर- 26 फरवरी आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, सावनेर के सभी शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
सावनेर के प्रमुख शिव मंदिर में, भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और उन्हें बेलपत्र, धतूरा, और फल अर्पित किए। मंदिर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अन्य छोटे मंदिरों और घरों में भी, भक्तों ने उत्साह और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि मनाई। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भक्तों ने उपवास रखा और रात भर जागरण किया।
महाशिवरात्रि का यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।
सावनेर कहीं जगह पर भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया।
कई स्थानों पर, भक्तों ने जरूरतमंदों को भोजन और फल दिये गए
सावनेर के कई हिस्सों में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।
इस वर्ष, महाशिवरात्रि ने सावनेर में एकता और भक्ति का संदेश फैलाया। भक्तों ने भगवान शिव से शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

Back to top button
error: Content is protected !!