A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

3 मार्च को संजू देवी राजपूत लेंगी कोरबा महापौर पद की शपथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन…

नगर निगम कोरबा की नव निर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत 3 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे घंटाघर में आयोजित होगा, जहां महापौर के साथ नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। नगर निगम के अधिकारी समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत और कोरबा निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में केबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक, गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी। नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब सभी की नजरें उनकी आगामी योजनाओं पर टिकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!