राप्ती नदी तट पर बनेगा भगवान परशुराम का शिलान्यास
10 मार्च को शिलान्यास, पूर्व विधायक ने तैयार की रूपरेखा
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी तट पर परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा। मंदिर का शिलान्यास 10 मार्च सोमवार को किया जाएगा।

शुक्रवार को शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में मंदिर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान मंदिर निर्माणऔर शिलान्यास कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही
शिलान्यास कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों से भाग लेने की अपील की है।
बैठक में लवकुश ओझा, बब्लू पाण्डेय, लालजी शुक्ला, कक्कू बाबा, दिलीप पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, डंपू पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, पप्पू श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय और सुनील गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



