A2Z सभी खबर सभी जिले की

56 वाहनों का हुआ चालान

वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, 62,500 रुपये का जुर्माना वसूला

सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।IMG 20250301 071815

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और सीओ यातायात बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व

टीम ने सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। साथ ही पीए सिस्टम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों को हटाया गया, जो दुर्घटना और जाम का कारण बन सकते थे।

पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कुल 56 वाहनों का चालान किया गया और 62,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!