A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

एएनएम को मिला दिशा निर्देश

चिकित्सा प्रभारी ने की एएनएम के साथ बैठक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के साथ मासिक बैठक आयोजित

झारखंड , गोड्डा। जिले के पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान द्वारा एएनएम (आगनवाड़ी कार्यकर्ता) के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान चिकित्सा प्रभारी ने सभी कर्मचारियों को उप स्वास्थ्य केंद्र पर रहने और ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी कर्मचारियों को मोबाइल ऐप पर उपस्थित होने का निर्देश दिया ताकि वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। चिकित्सा प्रभारी ने एएनएम और एमपीडब्ल्यू को अपने कार्य क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए, खासकर परिवार कल्याण के तहत पुरुष नसबंदी के मामलों की पहचान करने के लिए। इसके साथ ही, टीडी 10 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चों के लाभुकों की कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य पूरा किया जा सके। चिकित्सा प्रभारी ने यह भी कहा कि टीकाकरण सत्र में हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला की पहली और दूसरी डोज़ को ड्रॉप आउट और लेफ्ट आउट बच्चों में पूरा करने के लिए ध्यान रखा जाए, ताकि 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो सके। इस बैठक में संगणक चंद्रशेखर चौधरी, पंकज कुमार भगत, पुतुल कुमारी, हरि मंडल और मुजफ्फर अशफाक सहित सभी एएनएम उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!