
मिर्जापुर पुलिस लाइल में निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते एसपी सोमेन बर्मा (दाएं) 627 रिकूट आरक्षियों की होगी ट्रेनिंग
जागरण संवाददाता, मीरजापुर पुलिस अधीक्षक सोमेन
बर्मा ने जिले में रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग (जेटीसी एवं आरटीसी) को देखते हुए रविवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, स्नानागार, शौचालय एवं परेड ग्राउंड का भ्रमण कर संबंधित अधिकारी को आधारभूत प्रशिक्षण संबंधित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जनपद में जेटीसी प्रशिक्षण के लिए आवंटित रिक्रूटों की संख्या-627 है। इसमें 502 पुरूष और 125 महिलाएं शामिल है। आरटीसी प्रशिक्षण के लिए आवंटित रिक्रूटों की संख्या-400 (पुरूष) है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी एलआइयू, अंजेय सिंह प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।



