A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकानपुर

भीषण गर्मी से पूर्व की तैयारी

नगर क्षेत्र में दुरूस्तीकरण कार्य तेज

नगर परिषद ने चलाया मुहिम,  24 घंटे दे रहे

IMG 20250303 WA0005 1
चापानल दुरूस्त करते कर्मी

सेवा

झारखंड,गोड्डा।

आने वाली गर्मी को देखते हुए शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति आदि को लेकर बीते दिनों हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जलापूर्ति को लेकर नप कर्मियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में खराब पड़े चापकलों को ढूंढ- ढूंढ कर और नगर वासियों के शिकायत पर त्वरित कार्य किया जा रहा है। वहीं कई वार्डों में लंबे समय से खराब पड़े चापकलों की मरम्मती की जा चुकी है और अन्य खराब पड़े चापकलों की मरम्मती कार्य जारी है।

 

ज्ञात हो कि बीते दिनों हुई बैठक में आने वाली गर्मी को देखते हुए नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शिकायत निवारण शेल का गठन किया गया था जो 24×7 घंटे कार्य करेगा, जो प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक 8819026112 एवं रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक

06422456529 कार्यरत रहेगा। शहरवासी बेझिझक उपरोक्त नम्बर से संपर्क कर समस्या दर्ज करा सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत होने पर लोगों की सुविधा को देखते हुए टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाएगी। साथ ही शहरी जलापूर्ति हेतु नए पेयजल कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस कार्य हेतु शहरी जलापूर्ति टीम को एलर्ट मोड पर रखा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!