A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 83 शिकायतें, अधिकतर का मौके पर समाधान

जनसुनवाई में 83 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने वर्चुअल बैठक कर दिए त्वरित समाधान के आदेश

IMG 20250303 WA0007 2IMG 20250303 WA0005 2IMG 20250303 WA0003हमीरपुर 03 मार्च 2025

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में लगभग 83 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम , खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह किसी शिथिलता न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने कहा की जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रकरणों का सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कर उसकी समय से आख्या दी जाए।

कृष्णा कांत सिंह

जिला रिपोर्टर हमीरपुर

9021212788

Back to top button
error: Content is protected !!