
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी रमजान की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रमजान शुभकामनाएं दी हैं । राज्यपाल ने कहा कि रमजान का महीना समाज में भाईचारे , सौहार्द और समरसता को मजबूत करता है । वहीं , मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रेम और सौहार्द की भावना को और मजबूत करने की कामना की ।




