A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

पुष्कर और भीलवाड़ा अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के विरोध

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने का ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय को दिया

अभिभाषिक संस्था शाहपुरा के तत्वाधान में संस्था उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। संस्था से सहसचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि पुष्कर के अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखेटिया एवं भीलवाड़ा के अधिवक्ता मोहम्मद अली पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया जिसे दोनों अधिवक्ताओं को गंभीर चोटे आई और अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं होकर खुले में घूम रहे हैं । आये दिन अधिवक्ताओं पर होने वाले जानलेवा हमले से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होने से अपने आप को अधिवक्ता असहज व असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और स्वतंत्र रूप से अपने पक्षकार की पैरवी करना मुश्किल हो गया है अधिवक्ता का आए दिन धमकियां व जानलेवा हमले से आहत है। ज्ञापन देते हुए अधिवक्ताओं ने मांग की शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाए जाने एवं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जावे। इस अवसर पर संस्था के सचिव वीरेंद्र पत्रिया कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश पाठक सह सचिव कमलेश मुंडेतिया अधिवक्ता पन्नालाल खारोल शरीफ मोहम्मद नमन ओझा अखिल व्यास संजय हाडा अंकित शर्मा अरविंद सिंह राणावत राहुल पारीक सोहेल खान दिलखुश शर्मा ताज मोहम्मद मौजूद रहे।advo .148

Back to top button
error: Content is protected !!