?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध कब्जे हटाने को कहा तो हड़ताल कीधमकी: मुरादाबाद में मंडी समिति में हुएअवैध कब्जे हटाने को सिटी मजिस्ट्रेट ने दियाथा अल्टीमेटम

Screenshot 20250306 141549मुरादाबाद में प्रशासन के खिलाफ लामबंद होते आढ़ती।

मुरादाबाद मंडी समिति परिसर में हुए अवैध कब्जों कोहटवाने में फिलहाल प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।पिछले 5 साल में प्रशासन ने कई बार इन अवैध कब्जोंको हटवाने की कोशिश की, लेकिन कभी कामयाबी नहींमिली। एक बार फिर प्रशासन ने अवैध कब्जे हटवानेका अल्टीमेटम दिया तो मंडी समिति के आढ़तियों नेहड़ताल की धमकी दे दी है।

अब देखना ये होगा कि प्रशासन आढतियों की धमकीके आगे झुककर अपने कदम पीछे खींचता है या फिरअवैध कब्जों पर यहां वास्तव में बुलडोजर चलायाजाएगा। मंडी समिति के अधिकारियों ने मंडी में अवैधरूप से हुए निर्माणों को हटाने के लिए 2 दिन कीमोहलत अतिक्रमणकारियों को दी थी।

मुरादाबाद में मंडी समिति सभापति सिटी मजिस्ट्रेटकिंकुश श्रीवास्तव के द्वारा आढ़तियों को दो दिन केअंदर अपने अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए गएथे। इसके बाद से मंडी समिति के सभी व्यापारियों औरआढ़तियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंडीप्रशासन द्वारा दिए गए चेतावनी आदेश का विरोध करतेहुए सभी व्यापारियों और आढ़तियों ने बैठक की।

बैठक में आढ़तियों ने तय किया है कि प्रशासन अपनाफैसला वापस नहीं लेता है तो 7 मार्च से मंडी समितिके सभी व्यापारियों और आढ़तियों की अनिश्वितकालीनहुड़ताल शुरू हो जाएगी। इस तरह अवैध कब्जों केमामले में अब प्रशासन और आढती आमने सामने आ

गए हैं।

मंडी के कब्जेदारों ने प्रशासन को दो टूक कह दिया हैकि वो अवैध कब्जे नहीं छोड़ेंगे। प्रशासन पर प्रेशर बनानेके लिए व्यापारी मंडी बंद करने के लिेए एकजुट हो गएहैं। अवैध कब्जे को लेकर मंडी प्रशासन और आढ़तियोंकी रार पिछले कई दिनों से चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!