A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्दलीय पार्षद रामसिंह गोड़ भाजपा मे शामिल वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद ब्रेकिंग न्यूज़

चांपा। नगरपालिका परिषद चांपा मे आगामी 9 मार्च को शपथ ग्रहण एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना है.इससे पहले आज निर्दलीय पार्षद राम सिंह गोंड भाजपा मे शामिल हो गए। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथग्रहण समारोह एवं नपा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल द्वारा वैचारिक बैठक आयोजित की गई थी.इस बैठक मे निर्दलीय पार्षद रामसिंह गोड़ उपस्थित हुए और भाजपा मे शामिल होने की घोषणा किए.बैठक मे उपस्थित छत्तीसगढ़ हाथ करघा संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन, उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन ,भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगरपालिका चुनाव प्रभारी विकास शर्मा, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनंत थवाईत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकुमार देवांगन, वरिष्ठ नेता मंगतू शर्मा,पूर्व पार्षद पवन पाठक , पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवांगन महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती जया गोपाल ,पूर्व पार्षद रजनी देवांगन,लक्ष्मी चंद्रा डा.धनेश्वरी जाग्रति ,मंडल महामंत्री महावीर सोनी , युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरीश मोदी युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष गौतम यादव ने पार्षद रामसिंह गोड़ का भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया.

इस अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ सत्ताइस वार्डों के भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक मे जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट होकर नगरपालिका मे भाजपा का ही उपाध्यक्ष बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!