
कुशीनगर / कप्तानगंज, चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गए कुल 05 लाख रुपये के आभूषण (2 अदद चेन पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु, 5 अदद अंगुठी पीली धातु, एक अदद रिंग पीली धातु, 02 अदद बाली पीली धातु, 02 अदद झुमका पीली धातु, 02 अदद पीली धातु टप्स, एक सफेद धातु की अंगुठी, एक सफेद धातु की बिछिया ) की शत-प्रतिशत बरामदगी, एक शातिर चोर गिरफ्तार
दिनांक 06.03.2025 को वादी सुरज भारद्वाज पुत्र जगलाल निवासी मुडिला हरपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के द्वारा थाना कप्तानगंज पर अपने घर में हुई चोरी के संबंध में सूचना दिया गया। उक्त सूचना पर घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0-28/2025 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.03.2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर 1-जैकी राजभर पुत्र रामईश्वर निवासी हरपुर मुडिला ( भुडवा टोला ) थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गये सामान की शत प्रतिशत बरामदगी की गयी है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा ही वादी सुरज राजभर उपरोक्त के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर रखे चांदी व सोने की ज्वैलरी की चोरी की गयी थी।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 83/2025 धारा-331(4),305(a) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-जैकी राजभर पुत्र रामईश्वर साकिन हरपुर मुडिला ( भुडवा टोला ) थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण-(कुल कीमत लगभग 05 लाख रुपये/-)
1-02 अदद चेन पीली धातु
2-एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु
3- 05 अदद अंगुठी पीली धातु
4-एक अदद रिंग पीली धातु
5- 02 अदद बाली पीली धातु
6- 02 अदद छुमका पीली धातु
7- 02 अदद पीली धातु टप्स
8- एक सफेद धातु की अंगुठी
9- एक सफेद धातु की बिछिया
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1-प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अरविन्द राय प्रभारी चौकी मथौली थाना कप्तानगंज कुशीनगर
3-उ0नि0 शैलेष कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5-हे0का0 अश्वनी कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6-हे0का0 अंजनी कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
7-का0 उपेन्द्र कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर








