
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जुमे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से किया गया भ्रमण/निरीक्षण
- जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था किया गया चुस्त-दुरुस्त।
सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की लगायी गयी ड्यूटी।
शांति व सद्भाव बनाए रखने की की जा रही अपील।
सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर।
अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही। - दिनांक 07.03.2025 को शुक्रवार की नमाज व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा मय पुलिस फोर्स जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया एवं धर्म गुरुओं व पीस कमेटी के सदस्यों से वार्ता किया गया।

- पूरे जिले में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न कराया गया।
- समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मस्थलों के आस-पास पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई।
- सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
- ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है
- यदि कोई अशान्ति का माहौल फैलाता है
- तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे अराजकतत्वो के विरुध्द कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुये शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था कायम की जा सके।
- पुलिस द्वारा हर कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। कुशीनगर पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।





