A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

होलाष्टक समाप्त, शादी विवाह मुहूर्त अभी नहीं

卐 रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं 卐
========================= वंदेभारतलाइवटीवी न्युज-: होलिका दहन के साथ ही आज शुक्रवार 14 मार्च को होलाष्टक समाप्त हो गया है। परंतु शादी विवाह आदि के लिए अभी एक महिने तक इंतजार करना होगा शादी विवाह आदि के लिए भुभ मुहूर्त नहीं है। साधारणत: होलाष्टक खत्म होने के बाद विवाह उपनयन संस्कार आदि मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। परन्तु इस बार 14 मार्च से खरमास आरंभ हो रहा है जिसकारण अब शुभ मुहूर्त अब 14 अप्रैल 2025 से ही मिलेंगे। खरमास में विवाह आदि मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त नही रहते। किन्तु इस महिने में विवाह आदि मांगलिक कार्य के लिए गहने कपड़े आदि सामानों की खरीदारी की जा सकती है नए वाहन नए घर की बुकिंग आदि की जा सकती है। खरमास में आज 14 मार्च को सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया है और यह 13 अप्रैल 2025 तक मीन राशि मे ही रहेगा। सूर्य के धनु या मीन राशि में रहने पर खरमास होता है। खरमास में विवाह गृहप्रवेश उपनयन संस्कार आदि मांगलिक कार्य नही किये जाते है। धार्मिक मान्यतानुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत पंचदेवों का पूजन से किया जाता है। खरमास मे सूर्यदेव अपने गुरू की सेवा मे रहते हैं जिसकारण वे हमारे शुभ कार्यों में उपस्थित नही हो पाते हैं। मान्यतानुसार सूर्य की अनुपस्थिति में किए गए शुभ कार्य सफल नही होते हैं। इसी कारण इस माह में मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त नही रहते हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!