
सुकरौली में रजिस्टर्ड व्यापार मंडल द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा रहे
कुशीनगर / सुकरौली बाज़ार, नगर पंचायत सुकरौली में रजिस्टर्ड व्यापार मंडल द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर व्यापारियों की गोष्ठी व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सभी व्यापारियों ने एक दुसरे अबीर ,गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया और यह समारोह राधा मैरिज लॉन में आयोजित हुई, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने व्यापारियों को संबोधित किया। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सबसे बड़ी पूंजी उनकी साख होती है। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी से काम करने की अपील की। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने व्यापारियों को भामाशाह का उदाहरण देते हुए देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विजय कुमार सिंह ने व्यापारियों को बैंक से मिलने वाले ऋण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमानदार व्यापारियों को 2 लाख से शुरू कर 2 करोड़ तक का लोन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष सम्मान की परंपरा भी रही। हाटा विधायक ने नगर पंचायत सुकरौली के वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया। व्यापारियों की बदौलत आज सुकरौली में हजारों की संख्या में दुकानें स्थापित हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में भाजपा नेता रिषी त्रिपाठी ने ग्राहक और व्यापारी के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही , भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ,भाजपा नेता राजेश गुप्ता ,दिनेश सिंह ,पीएनबी बैंक मैनेजर विजय सिंह व सभी स्टाफ , व सभासद सुरेश यादव ,सत्यप्रकाश गुप्त ,अर्जुन पटेल ,राममिलन यादव ,अवधराज यादव ,दीपक जायसवाल ,संजीव यादव ,कमलेश सिंह ,शशि चौधरी ,चेतन यादव व अन्य सभी सभासद , व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल वर्मा ,सुरेश गुप्ता ,बैजनाथ मद्धेशिया ,रामप्रवेश कश्यप,दिलीप जायसवाल,सत्यप्रकाश गुप्ता ,अभिषेक जायसवाल ,बैजनाथ जायसवाल ,संजीव जायसवाल ,राजेश सिंह ,मनोज यादव ,पतरू उर्फ़ बीरू मद्धेशिया ,अखिलेश सिंह ,संतोष सिंह,दीनानाथ शर्मा ,राकेश शर्मा ,अष्टभुजा श्रीवास्तव कान्हा,कन्हैया मिश्रा,अखिलेश कश्यप ,अरुणशंकर जायसवाल ,दिलीप गुप्ता ,शाहनवाज हुसैन और सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.