

विद्याधाम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया होली महोत्सव
उमर फारूक शेख
पलसूद विद्याधाम इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा धूमधाम से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी छोटे-छोटे बच्चे पारंपरिक वेशभूषा पहनकर स्कूल पहुंचे। होली महोत्सव को लेकर स्कूल परिसर को आकर्षक रंगों से सजाया गया तथा बच्चों ने फूलों और गुलाल से एक दूसरे को गुलाल लगाकर धूमधाम से होली खेली। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को होली त्योहार का महत्व विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर तरुण कुमार गोले ने कहा की होली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना एवं सारे भेद भाव दूर रखकर होली का पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को सुरक्षित होली खेलने के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर आरती कुशवाह, आरती वर्मा, निकिता सेन, चेतन लिंबोडिया, गीतेश रायकवार, साईद शेख, रविन्द्र परिहार सहित टीचर स्टाफ उपस्थित था।






