
सरदारपुर। बरमंडल में शीतला सप्तमी के मेले को लेकर महिलाओं ने सुबह अपने-घरों में शीतला माता की पूजा किया और ठंडे पकवान का भोग लगाया। इसके बाद कल सुबह महिलाओं ने मंदिर में जाकर माता की पुजा अर्चना कर कथा सुनी और वाचन किया। सभी महिलाएं एक झुंड में माता के भजन करती हुए। शीतला माता मंदिर पहुंचीं।माता की पूजा की।मंदिर में शीतला माता के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ मंदिर में शीतला माता के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ गांव के शीतला गंडेरी में स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से श्रद्धालु महिलाएं पहुंचाने शुरू हुए। सुबह 11 बजे मेला स्थल पर बडी संख्या में भीड़ हो गई। शीतला माता के दर्शन के लिए करीब घंटों तक लाइन में इंतजार करना पड़ा।परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना शीतला माता मंदिर में पूजन करने के लिए आई महिलाओं ने बताया कि माता को ठंडा भोजन अति प्रिय है। माता को ठंडे पकवानों को भोज लगाने से त्वचा संबंधित रोग नहीं होते। महिलाओं ने यहां माता की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि वह आरोग्य तथा बच्चों के स्वास्थ्य की कामना की।मेले में झूलों व खरीदारी का लुप्त उठाया मेले में झूलों व खरीदारी का लुप्त उठाया तो महिलाओं ने एक दिन पहले बनाए पकवान शीतला सप्तमी के एक दिन पहले गुरुवार को महिलाओं ने अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए। विशेष कर दही, रबड़ी, चावल, हलवा, पुरी, सूखी सब्जियां बनाईं। मान्यता है कि शीतला माता की पूजन करने एवं शीतला सप्तमी पर ठंडा भोजन करने से शरीर निरोगी रहता हैं। चचेक जैस संक्रमण रोगों से माता शीतला रक्षा करती हैं। इसलिए शीतला सप्तमी के दिन घरों में गर्म खाना नहीं बनाते तथा ठंडा भोजन ही करते हैं।मेले में जमकर की खरीदारी शीतला माता मेले में 400 से अधिक अलग-अलग सामानों, खिलौनों, खाने पीने की वस्तु, सहित प्रसाद की दुकानें लगी है। वही मेले में सुबह से गांव सहित ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गये। दोपहर तक बड़ी संख्या में भीड़ हुई। तथा लोगों ने दिन भर मेले में जमकर खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से राजोद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ पुरे समय मुस्तेद रहे।







