A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन

जिला कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल

जिले के कुचामन के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बरवाली में शुक्रवार को जिला कलेक्टर पुखराज सिंह की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजित हुई। जिला कलेक्टर से ने आमजन की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आमजन के परिवादो का निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए इनमें खाद्य सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति ,सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन साफ सफाई सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने सहित अन्य परिवाद दिए गए इस पर जिला कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को परिवादो को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । सैन कहा कि राज्य सरकार के मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए रात्रि कालीन चौपाल में मकराना एसङीएम अंशुल सिंह, तहसीलदार वीडियो सरपंच ग्राम विकास अधिकारी पटवारी विद्युत विभाग के अधिकारी कार्मिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

IMG 20250323 WA0006 1
रात्रिकालीन चौपाल के बाद स्वास्थ्य सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर पुखराज सैन

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!