*उद्योग और उद्यमियों को प्रदेश में बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान कर रही योगी सरकार*
उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण 16 जिलों में औद्योगिक भूखंडों की मेगा ई-नीलामी 24 मार्च से शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी।
राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ई-नीलामी की व्यवस्था की है। उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें समय और प्रक्रिया की जटिलता से राहत मिलेगी और उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी।
*औद्योगीकरण को मिलेगा बढ़ावा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। इस नीलामी से प्रदेश में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को स्थापित करने का अवसर मिलेगा। जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
*उद्योगपतियों को नहीं होगी किसी प्रकार की समस्या*
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस पूरी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने की तैयारी करने वाले उद्यमियों के लिए यह सुनहरा मौका है। 24 मार्च से इसके लिए ई-नीलामी में भाग लेने और बेहतरीन औद्योगिक भूखंड प्राप्त करने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मकराना, नावां, डीडवाना में छात्रवृत्ति में करोड़ों का घपला करने वाले को पकड़ा
13/07/2026
धमतरी पेयजल संकट से राहत ग्राम पंचायत सिरसिदा के 2 वार्डों
13/07/2026
वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन 12 जुलाई को वीर अब्दुल हमीद पार्क बाबू पुरवा कानपुर नगर में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
13/07/2026
पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग (ऐपवा)
10/07/2026
एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया
10/07/2026
सिद्धार्थनगर में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई
10/07/2026
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
10/07/2026
धान रोपाई के बीच सिद्धार्थनगर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता
10/07/2026
RBSK के तहत 3000 बच्चों का होगा प्रथम चरण का उपचार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!