A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीताज़ा खबरधमतारी

20 लाख लूटने वाले नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर के सांठगांठ से घटना को दिया अंजाम

आरोपियो के विरूद्ध धारा 309 (6), बी.एन.एस.के तहत की गई कार्यवाही

IMG 20250323 WA0019 1
लूट के मामले में शामिल आरोपीगण

श्रवण साहू,धमतरी। ग्राम पोटियाडीह में हुए लूट के मामले का धमतरी पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। प्रार्थी पुरषोत्तम साहू निवासी लखौली दुर्गा चौक राजनांदगांव के द्वारा अपने सेठ सागर गांधी गंज चौक शांती विजय अपार्टमेंट राजनांदगांव के घर से 20 लाख रूपये धमतरी निवासी निर्मल जैन के यहां छोडने अपने सेठ के मारूती सैलिरियो कार कमांक CG 08 AU 4942 में ड्रायवर राजेश साहू एवं परिचित मोहित साहू के साथ धमतरी के लिये निकले थे। दोपहर 01:30 बजे ग्राम पोटियाडीह कबीर आश्रम के पास स्कार्पियो वाहन से तेज गति से पीछे से आकर कार के ड्रायवर साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर पेंड से टकराते हुये बिजली खंभा में टकराकर रूक जाने से स्कार्पियो वाहन में बैठे 3 व्यक्तियों द्वारा अपने चेहरे पर स्कार्प बांधकर बंदूकनुमा हथियार दिखाकर मारपीट कर, कार अंदर बैग में रखे नगदी रकम 20लाख रूपये को लूट कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी जिला धमतरी में अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 309 (6) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

तीन महीने पहले ही बन गई थी लूट की योजना

पुलिस टीम द्वारा आरोपी पतासाजी के दौरान घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध स्कार्पियो वाहन के पतासाजी हेतु अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया,संदिग्ध स्कार्पियो वाहन की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाकर पतासाजी की गई। बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी नेमचंद बघेल ने बताया कि आज से लगभग 04 वर्ष पूर्व में ममता ट्रेडिंग कंपनी एस एन ट्रेडर्स के मालिक सागर गांधी के लिये ड्रायवरी का काम करता था और उनका पैसा लेकर बताये हुये जगह पर जाकर छोडता था, सागर गांधी के यहां ड्रायवरी का काम छोडने के बाद दुसरे के यहां ड्रायवरी का काम कर रहा था और कभी-कभी राजेश साहू भी सागर गांधी का व्यापार का पैसा लाने ले जाने का काम करता था, राजेश एवं सागर गांधी के बीच-बीच में फोन से बातचीत होते रहता था। आज से करीबन तीन माह पूर्व राजेश के साथ मिलकर सागर गांधी का पैसा लूट कर भागने का योजना बनाया और लूट के योजना में गांव के ज्ञानचंद बंदे, प्रदीप बंदे को शामिल किया तथा दिनांक 21.03.2025 को राजेश साहू ने बताया की दिनांक 22.03.2025 को सागर गांधी का पैसा धमतरी लेकर जाना है बताया उसी समय उन दोनो ने दिनांक 22.03.2025 को धमतरी जाते समय मौका देखकर रास्ते में पैसा को लूटने का प्लान बनाया।

IMG 20250323 WA0021
मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं टीम

राजनांदगांव से कार का पीछा कर रहे थे आरोपी

इसी योजना को अंजाम देने के लिये मिलकर स्कार्पियो वाहन में सवार होकर राजनांदगांव से पीछा करते हुये धमतरी के ग्राम पोटियाडीह के पास मौका देखकर सेलेरियो कार को ओवरटेक कर ड्रायवर साईड को ठोकर मारा जो खंभे से टकराकर रूकने पर चेहरे को स्कार्प में बांधकर नीचे उतरे और एयरगन, जैकराड़ से सेलेरियो कार का सीसा तोड़े और एयरगन दिखाकर डराकर गाड़ी में रखे बीस लाख रूपये को लेकर स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गये और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन के ड्रायवर द्वारा आरोपियों को नाथूनवागांव ढ़ाबा के पीछे खेत में छोडकर वापस अपने वाहन मालिक को स्कार्पियो वाहन को वापस करने जा रहा था तभी धमतरी पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ड्रायवर से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने पर छोडने की जगह बताने पर उक्त स्थान को घेराबंदी कर अन्य आरोपियों को स्वीफ्ट डिजायर में बैठकर भागने का प्रयास में थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 19,85,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन कमांक CG 08 AN 4716, स्वीफ्ट डिजायर कमांक CG 08 AQ 7420 एयरगन कुल जुमला रकम 33,87,000 रूपये को जप्त कर आरोपी नेमचंद बघेल पिता दाउलाल बघेल उम्र 30 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव, ज्ञानचंद बंदे पिता नरेन्द्र बंदे उम्र 28 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव, प्रदीप बंदे पिता प्रीतम दास बंदे उम्र 22 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव, कृष्णा भारती पिता मंगलदास भारती उम्र 36 साल साकिन लिटिया थाना लालबाग जिला राजनांदगांव एवं विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है एवं विधि से संघर्षरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही एवं आरोपियों को पकड़ने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना सिटीकोतवाली प्रभारी निरी.राजेश मरई, चौकी बिरेझर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, थाना केरेगांव प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर.लोकेश नेताम, हरिश साहू, आर. मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू, कमल जोशी, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू,मनोज साहू,युवराज ठाकुर, किशोर देशमुख,भागवत खाण्डेकर, ओमप्रकाश निषाद सहित राजनांदगांव पुलिस एवं रायपुर पुलिस टीम का सहरानीय योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!