A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व विधायक बोले- डुमरियागंज के नागरिक मेरी ताकत और पहचान

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाहपुर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में कर्म योगी परिवार ने राम राम कार्यकर्ता संवाद भोज मंडल कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान रहे। मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने

अपने संबोधन में कहा कि डुमरियागंज का प्रत्येक नागरिक उनकी ताकत और पहचान है।

कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। इनमें संघ सिद्धार्थ नगर के अध्यक्ष लव कुश ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी और भारत भारी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल थे। बढ़नी चाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष मिनती देवी भी उपस्थित रहीं।IMG 20250323 230629

प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलीप पांडे और लालजी शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि, विश्वामित्र त्रिपाठी और राम विलास कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा महिलाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!