
सड़क हादसों में चार लोग घायल
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी 18 वर्षीय किशन कुमार पुत्र बलराम अपने छोटे भाई 13 वर्षीय विवेक को बांदा से बाइक में बैठाकर गांव जा रहा था। सर्किट हाउस के पास सामने से आए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों घायल हो गए। शहर के आसरा आवास निवासी 35 वर्षीय ममता पत्नी तुलसीदास रविवार दोपहर बाजार से ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थीं। ओवरब्रिज के पास ई-रिक्शा पलट गया। चित्रकूट के 40 वर्षीय सीता पत्नी राकेश रविवार दोपहर आटो पलट गया। इससे वह घायल हो गईं।
शुभम त्रिपाठी जिला प्रमुख बांदा
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़














