योगी सरकार जल्द करेगी पुलिस महकमे में 28,138 पदों पर भर्तीअप्रैल-मई में मांगे जाएंगे आवेदन
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने रोडमैप के अनुरूप आगामी भर्ती प्रक्रिया की तैयार का खींचा खाका
सीएम योगी की मंशानुरूप यूपी पुलिस को किया जा रहा सुदृढ़
बीते 8 वर्षों में हुई 2.14 लाख से अधिक भर्तियां, 34,832 महिलाएं भी हुई पुलिस में शामिल
लखनऊ, 27 मार्च।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप यूपी पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए नए वित्तीय वर्ष में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा अप्रैल और मई माह में नई भर्ती prakriya ke shuru karne का एलान किया है। बोर्ड ने अप्रैल और मई में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। बोर्ड द्वारा इस वर्ष मार्च माह में लगातार साठ हजार से अधिक आरक्षियों एवं रेडियो संवर्ग के चौदह सौ से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी की हैं। यह पुलिस भर्तियों को स्ट्रीमलाइन करने एवं भर्ती कैलेंडर को ससमय करने की दिशा में यूपी पुलिस bharti board का सुचिंतित एवं सुनियोजित प्रयास है।
*8 वर्षों में 2 लाख से अधिक पुलिस विभाग में हुई भर्ती*
उतर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस में रोज़गार के समस्त उपलब्ध अवसर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने के लिए भर्ती बोर्ड कृतसंकल्पित है। बीते आठ वर्षों में बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग दो लाख चौदह हजार (2,14,468) से अधिक भर्तियां पूर्ण कर चुका है। जिनमें चौतीस हजार से अधिक महिलाओं (34,832) की तथा लगभग एक लाख उन्यासी हज़ार (1,79,636) पुरुषों को भर्ती किया गया है। जिनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस स्तर के 12,144 पद, प्लाटून कमांडर के 780 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 1,48,222 पद, आरक्षी पी०ए०सी० के 42,539 पदों पर भर्ती करने के साथ-साथ आरक्षी स्तर के कुशल खिलाड़ियों के 516 पदों की भर्ती भी की गई, जिसमें 178 महिला खिलाड़ियों की भर्ती पूर्ण कराई गई।
*अप्रैल और मई में इन पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया*
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शासन के रोडमैप के अनुरूप आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है। बोर्ड अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं, जिसके तहत कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आरक्षी स्तर पर भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उसी समय शुरू होगी। इसमें आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी के 15,904 पद, आरक्षी (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं, जिसके तहत आरक्षी स्तर पर कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी। इस तरह, कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकट भविष्य में प्रारंभ होगी।
*कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर भी होगी भर्ती*
साथ ही, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया में अग्रिम कार्यवाही अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। इस प्रकार निकट भविष्य में कुल अठाईस हज़ार से अधिक पदों हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही इस वर्ष प्रारम्भ की जायेगी। कुशल खिलाड़ी के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पदों व आरक्षी नागरिक पुलिस 372 एवं आरक्षी पीएसी 174 पदों के लिए भी कार्यवाही प्रचलित है। इसमें अप्रैल माह, 2025 के तीसरे सप्ताह से अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण की प्रकिया प्रारम्भकी जायेगी। सभी भर्तियों के संबंध में शीघ्र ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट व सोशिल मीडिया पर शीघ्र ही अग्रिम सूचना दी जायेगी।
शराब पर आफर का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोक
31/03/2025
बदनावर के अतिप्राचीन बैजनाथ महादेव मेले में भारत सरकार की लोकप्रिय मंत्री बहन श्रीमती सावित्री जी ठाकुर साथ मेले का भ्रमण किया आज गुडी पड़वा पर अपार जन सैलाब उमड़ा ।
31/03/2025
पंडरिया धाम मे नवरात्रि पर अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित
31/03/2025
नवरात्रि स्पेशल समाचार सतपुड़ा की सम वादियों में जाम नदी के तट पर तीन महंत ने की थी मंदिर की स्थापना
31/03/2025
देवी रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के विवाह की कथा बेहद रोचक है. आइए जानते हैं।
31/03/2025
मेरे जिले छिंदवाड़ा की प्रमुख खबर आज मनाई जाएगी ईद का
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!