
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐
मंडला MP हेमंत नायक✍️
सिंगारपुर न्यूज़:–मंडला मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार पी एम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जय बैरागी के मार्गदर्शन एवं श्री अशोक वरकड़े के नेतृत्व में वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री जय बैरागी एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां भारती, भारत माता, वीणा वादनी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
- छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, क्षेत्रीय गीत, आदिवासी संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य तथा एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनोरंजक और प्रभावी बनाया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रभारी प्राचार्य श्री जय बैरागी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री बैरागी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
- शिक्षकों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ में श्री महेश सरोते, श्री आसिफ खान, श्री हेमंत वरकड़े, श्री गणेश परते, अशोक धुर्वे, मनोज कुडापे, देवेंद्र मार्को, मुरली पटेल, लवकेश कुमेश्वर, श्रीमती नीतू श्रीवास, श्री चंद्र सिंह मसराम, सुश्री प्रियंका तेकाम, सुश्री पूजा बर्मन, श्रीमती अल्का जैन, श्रीमती सुलेखा चक्रवर्ती, श्री भाग सिंह उइके, श्रीमती सुनीता झारिया, श्री विवेक सिंगोर, सुश्री श्रुति चौबे, श्रीमती वैशाली बोरकर, सुश्री सिया रहंगडाले, श्रीमती सरोज मिश्रा और श्री आनंद यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा समाजसेवी हीरा सिंह उइके भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के पी टी आई और कार्यक्रम प्रभारी श्री अशोक वरकड़े ने किया।








