A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

*मवेशी तस्करों की गाड़ी पकड़ी, पुलिस की तत्परता से हुई सख्त कार्रवाई*

Picsart 25 04 05 12 17 36 834वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

स्थान: मण्डला, मध्यप्रदेशमण्डला जिले के थाना टिकरिया क्षेत्र में मवेशी तस्करी की एक बड़ी घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। थाना टिकरिया की सजग और सतर्क पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 भैंसों से भरी एक संदिग्ध गाड़ी को जब्त किया, जो कि जबलपुर की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल घोसले ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल को सक्रिय किया और मवेशी तस्करों की गाड़ी का पीछा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध वाहन को ट्रैक करते हुए कालपी के जंगल के पास जाकर पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि गाड़ी में 28 भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंसा गया था, जिससे पशुओं को अत्यधिक पीड़ा हो रही थी। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी चंद चौधरी, एएसआई नारायण तराम, एएसआई कटरे, आरक्षक प्रशांत बघेल और आरक्षक आंसू उपाध्याय ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

गाड़ी के चालक और सहयोगी पुलिस को रोकने का प्रयास करते हुए गाड़ी से कट मारते नजर आए। दोनों शराब के नशे में थे और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी गोपाल घोसले ने बताया कि मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना टिकरिया पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

यह कार्रवाई न सिर्फ मवेशी तस्करों के हौसले पस्त करने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मंडला पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है और जनता ने भी इस कार्य की सराहना की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!