
नगर की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती ने 14वां नव वर्ष महोत्सव लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में जोधपुर राजस्थान से आए प्रख्यात लोक गायक सम्राट सुरमनाथ कालबेलिया नृत्य समूह एवं काशी से भरतनाट्यम की प्रसिद्ध कलाकार कनिष्क गुप्ता तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्वल एवं शंख नाद प्रायोजक रहे डा सूर्यभान यादव एवं अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक अरविंद अग्रहरि तथा सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, बिट्टू, दिनेश मोदनवाल ने किया।
प्रायोजक डॉक्टर सूर्यभान यादव ने संस्कार भारती को सामाजिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था बताया और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने कार्यक्रम एवं संस्था के उद्देश्यों को विस्तृत तरीके से बताया।
पंच प्रण के अंतर्गत पानी बचाने के संकल्प को साकार करते हुए सुंदर रंगोली ने सभी का मन मोह लिया जिसको संस्था के ही महामंत्री राजकुमार कसेरा, आनंद प्रेमी, मुकेश कसेरा मिक्की, एवं संजीव जायसवाल ने मिलकर बनाया। विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल, मनोज अग्रहरि,दिनेश मोदनवाल ने सभी को नववर्ष की शुभकामना दी।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव वीरू एवं आभार महामंत्री राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिलीप जी, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहगंज के अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सीम प्रकाश सिंपू जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल तथा संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र, श्रवण, अमित एवं कृष्णकांत तथा प्रवीण बरनवाल, सर्वेश चौरसिया, मुकेश जायसवाल, नीतू मिश्रा, नीरज मिश्रा,पवन प्रवक्ता, सतीश यादव,जयकुमार, घनश्याम, संतोष सेठ, सूड्डू, राजीव अश्वनी, पूनम जायसवाल गंगा केसरवानी रिंकी कसेरा पूजा अग्रहरि एवं संस्थागत सभी ने उपस्थित होकर नव वर्ष महोत्सव को नगर के सभी लोगों के साथ मिलकर मनाया।





