A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन 16 अप्रैल 2025 को होगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अमरावती बेलोरा हवाई अड्डे का उद्घाटन 16 अप्रैल 2025 को किया जानेवाला है। यहां से पहला विमान उड़ान 16 अप्रैल को मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनो उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे जी भी भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार अमरावती हवाई अड्डे से 72 सीटों यात्री विमान उड़ान भरेगा। हवाई अड्डे का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के करकमलों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं एकनाथ शिंदे जी तथा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलायंस एयर 10 अप्रैल से विमान उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग सेवा शुरू करेगी। जानकारी अनुसार अमरावती मुंबई और मुंबई अमरावती विमान यात्री सेवाएं सप्ताह मे तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को शुरू होगी। 16 अप्रैल को विमान अमरावती से सुबह के 08:45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से विमान उड़ान शाम 05 बजे उड़ान भरेगी और शाम 06:15बजे अमरावती पहुंचेगी। विमान उड़ान के समय सारणी मे बदलाव भी हो सकते है। अमरावती से उड़ान सेवा शुरू हो जाने से यहां के लोगों का एक सपना जल्दी ही साकार होगा। हवाई अड्डे के खुल जाने से अमरावती क्षेत्र मे उद्योग रोजगार के नए अवसर भी मिलने की संभावना है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!