A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से आए कार्यक्रमों में आज भाजपा मंडल पिथौरा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुआ। 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से आए कार्यक्रमों में आज भाजपा मंडल पिथौरा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुआ। 

संवाददाता/तिलक राम पटेल/पिथौरा/छत्तीसगढ़ (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल)

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से आए कार्यक्रमों में आज भाजपा मंडल पिथौरा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुआ।

 

IMG 20250409 WA0115

 

पिथौरा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश के नेता शंकर अग्रवाल,नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवेश निषाद,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीत राम सूर्ये,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष सेतराम पटेल ने बैठक की शुरुवात भाजपा के महापुरुष डॉ श्यामा मुखर्जी जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र में माल्यपर्ण तथा दीप प्रज्वलित कर की।

 

भाजपा मंडल पिथौरा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के नेता शंकर अग्रवाल ने कहा की प्रदेश नेतृत्व से आए हर कार्यक्रम को हमेशा की तरह पिथौरा मंडल समय में पूरा करता है जिसके लिए आप सभी कार्यकर्ता मेहनत करते है तभी यह संभव हो पाता है जैसे तीन दिन पूर्व ही भाजपा का स्थापना दिवस भाजपा मंडल पिथौरा के पूरे उनचास पोलिंग बूथ पर संपन्न हुआ जिसकी मैं आप सभी कार्यकर्ता को बधाई शुभकामनाएँ देता हूँ।

 

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दो सांसद से शुरुवात कर भारत देश में तीन बार लगातार मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ में पंद्रह वर्षों तक रहने के बाद पुनः अगर हमारी छत्तीसगढ़ में सरकार की वापसी हुई है तो आप सभी भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के बदौलत हुई है भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है कार्यकर्ता ही भाजपा की रीड की हड्डी है लंबे समय तक हमारे विचारधारा की सरकार पंचायत से लेकर संसद तक रहे ये बेहद जरूरी है की हमारा शशक्त संगठन बूथ स्तर पर हो यही आप सभी से अपेक्षा है।

 

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा की आप सभी मंडल के कार्यकर्ता साथियों की अथक मेहनत से पिथौरा मंडल में हर कार्यक्रम अत्यधिक रूप से सफल होता है हमेशा से पिथौरा मंडल का नाम जिला तथा प्रदेश में अव्वल रहा है ये सभी सफलता आप जैसे सामने बैठे देवतुल्य एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की वजह से संभव होता है इस परंपरा को हमको आगे भी बना कर रखना है आज के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में आप सभी इतनी बड़ी संख्या में पधारे मैं आप सभी का दिल से स्वागत वंदन अभिनंदन करता हूँ।

 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज गांव गांव में भारतीय जनता पार्टी की अलग पहचान है अपने काम के दम में ग़रीब जनता का सहयोग करने वाले आप सभी भाजपा के कार्यकर्ता का नाम है आप सभी भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग़रीब जनता को दिलवाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी सरकार का लाभ पहुँच सके।

 

बैठक का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री अशोक चौधरी ने किया।

 

बैठक में प्रमुख रूप सेअनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया मंडल महामंत्री अशोक चौधरीश्रीमती किरण अग्रवाल आलोक त्रिपाठी जतिन ठक्कर सुरेश बंसल दुर्गेश सिंह कुलदीप अग्रवाल मनमीत छाबड़ा मंडल कोषाध्यक्ष विश्वनाथ प्रधान राजकुमार विशाल सतीश प्रधान सुधीर प्रधान गोविंद पटेल पंचराम मटियारा प्रकाश विशाल रामप्रसाद बारिक तक लाल यादव गजराज देव कुमार सिंह किशोर पटेल पार्षद भीम रोतिया पार्षद संदीप सेन पार्षद पुष्प कांत पटेल मधुरिमा पांडे पार्षद कौशल दास मानिकपुरी कांतसोनी बबलू बाबा सिकंदर मनोज गोयल राजेश अग्रवाल जीतू मनमोहन जैन राम प्रसाद साहू रामू कन्हैया निषाद सुमित सिंगल बिट्टू जितेंद्र गुप्ता इंद्रजीत सिंन्हा नारायण सिंह दीपक गौतम पटेल श्रीमती ललित डड़सेना पार्षद श्रीमती रामकुमार सिन्हा कुलदीप अग्रवाल श्रीमती निर्मला पिंपलकर श्रीमती वर्षा सोनी अंजली पांडे भानु प्रताप भावना पटेल सत्यनारायण पटेल शिवकुमार पटेल उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!