
राजू बैरागी 9977480626
नरसिंहगढ़ में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें 19 साल के छात्र विकास लववंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसा बैरसिया बायपास के पास कंतोड़ा मंदिर के समीप शाम लगभग 5 बजे हुआ।

कॉलेज से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, लोधीपुरा निवासी विकास नरसिंहगढ़ कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। बुधवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपनी सहपाठी भारती विश्वकर्मा (18) और अनुसुइया चंद्रवंशी (18) को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

छात्र की हुई मौके पर मौत, छात्रा भोपाल रेफर हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारती विश्वकर्मा के पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, अनुसुइया को सिर में हल्की चोट आई है, उसका इलाज नरसिंहगढ़ सिविल हॉस्पिटल में ही किया गया



