A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जनपद मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा पुलिस मुठभेड़ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार

जनपद मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा पुलिस मुठभेड़ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार IMG 20250411 WA0001 2 FB IMG 1744341244673 Screenshot 20250411 084424.Facebook 1

अहरौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फरहदा में कलकालियां नदी के पास मुठभेड़ कर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। वह सीएचसी में भर्ती है। उसके पास पुलिस ने 50 मवेशियों को बरामद किया।

अहरौरा थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भोर में फरहदा गांव कलकलिया नदी के पास घेरेबंदी की। पुलिस को देखते ही पशु तस्कर मोहम्मद वसीम फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस वालों ने भी गोली चलाई। पुलिस की एक गोली पशु तस्कर के दाहिने पैर में लग गई। पुलिस ने आरोपी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पशु तस्करी का आरोपी मोहम्मद वसीम मानिकपुर थाना अहरौरा का रहने वाला है। उसके पास 50 मवेशी, गोली लगने से घायल पशु तस्कर एक तमंचा, दो खोखे व एक कारतूस बरामद किए गए। मौके पर एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने पहुंच कर जांच की। बताया कि आरोपी तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ अहरौरा और मड़िहान थाने में चार मुकदमा दर्ज हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!