A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

सीआईए कालांवाली ने एनडीपीएस एक्ट में असल तस्कर को दबोचा

IMG 20250412 WA0230

सीआईए कालांवाली ने एनडीपीएस एक्ट में असल तस्कर को दबोचा

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 12 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए कालांवाली ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में असल तस्कर आरोपी खुशी पुत्र देवराज निवासी बप्पा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 09.04.2025 को उनकी टीम ने तारुआना से 08.04 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित अमरीक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तारूआना को काबू करके जेल भेजा था । पकडे गये आरोपी खुशी द्वारा ही आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) बेचा गया था । आरोपी खुशी पुत्र देवराज को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!