
शिक्षा का संदेश लेकर निकली स्कूल चलो अभियान रैली
रानीगंज बाजार में बच्चों और शिक्षकों ने दिया शिक्षा का संदेश, गली-मोहल्लों में गूंजे नारे
बलिया। बैरिया क्षेत्रके कंपोजिट विद्यालय रानीगंज के छात्रों ने शनिवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। छात्र-छात्राएं ‘सब पढ़े सब बढ़े’ का संदेश लिखे बैनर लेकर चले। उन्होंने ‘आधी रोटी खाएंगे-स्कूल पढ़ने जाएंगे’ और ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल चलकर नाम लिखाओ’ जैसे प्रेरक नारे लगाए।रैली को स्थानीय समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ हरीश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक शुकदेव पाण्डेय के साथ विद्यलय के निशा मिश्रा,राजेश सिंह,दिनेश तिवारी,पंकज सिंह,रेणुका गुप्ता,विक्की सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव,रमेश तिवारी,संजीव तिवारी ,नेहा गुप्ता,सत्येन्द्र सिंह एवं श्रीनिवासन यादव शामिल रहे।
यह अभियान नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के मौके पर आयोजित किया गया। रैली के दौरान बच्चों ने भरत छपरा देवकी छपरा होते पूरे बाजार का भ्रमण किया और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।
रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की।
प्रधानाध्यापक शुकदेव पाण्डेय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।




















