A2Z सभी खबर सभी जिले की

पडरौना पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

पडरौना पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

 

20250413 195023

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पडरौना पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रभात फेरी, जुलूस तथा रात्रि जागरण को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत की गयी पीस कमेटी मीटिंग

 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 13.04.2025 को क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रभात फेरी, जुलूस तथा रात्रि जागरण को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली पडरौना पर “पीस कमेटी” की मीटिंग की गयी। मीटिंग में उपस्थित आयोजकों एवं आमजन से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक,अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!