A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

युवक की संदिग्ध की मौत………..

युवक की संदिग्ध की मौत...........

पंकज मास्टर (वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़)Screenshot 20250414 083254 Dainik Bhaskar 1

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार की रात युवक ने पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन ने उसे लेकर सीएचसी सोनबरसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Screenshot 20250414 083333 Chromeमिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी संतोष तुरहा 35 वर्ष पुत्र उमाशंकर तुरहा का अपने भाई के साथ आए दिन।विवाद होता रहता था। शनिवार की शाम भी आपस में भाइयों में पुनः विवाद हो गया। जिसके बाद संतोष तुरहा अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब उसकी आवाज सुनाई दी तो परिवार के लोग उसके कमरे के तरफ दौड़े, जहां देखा कि वह पंखे के हुक में फांसी लगाकर लटका हुआ है। आनन फानन में उसे उतार कर परिजन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सोनबरसा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत बैरिया कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!