
जौनपुर शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
महाविद्यालय के कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ नूर तलत द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब किन विपरीत परिस्थितियों में अपनी शिक्षा पूरी तथा विश्व पटल पर अपनी योग्यता का परचम लहराया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो शिवाजी सिंह ने बाबा साहब के जीवन दर्शन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान से छात्राओं को परिचित कराया।






