A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*महागठबंधन के तेजस्वी ही नेता, कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनेः सीट से लेकर कैंपेनिंग तक सब तय करेंगे; बोले-नीतीश अचेत, जवाब मोदी-शाह दें...*

*महागठबंधन के तेजस्वी ही नेता, कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनेः सीट से लेकर कैंपेनिंग तक सब तय करेंगे; बोले-नीतीश अचेत, जवाब मोदी-शाह दें...*

           प्रेस विज्ञप्ति 
          पटना, बिहार 

महागठबंधन के तेजस्वी ही नेता, कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनेः सीट से लेकर कैंपेनिंग तक सब तय करेंगे; बोले-नीतीश अचेत, जवाब मोदी-शाह दें…

पटना में आज यानी गुरुवार को महागठबंधन की 3 घंटे चली बैठक के बाद तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। इससे ये साफ है कि, महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी ही CM फेस होंगे.. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने CM फेस पर सीधे तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे। CM फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा कि, ‘NDA में CM फेस को लेकर भारी कंराजन है।’ वहीं, CM फेस पर तेजस्वी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सभी बातों पर सहमति बन चुकी है, थोड़े इंतजार का मजा लीजिए, एक ही दिन में सब बता दें क्या।’ पशुपति पारस के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, ‘आने वाली बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।’ बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, VIP के साथ लेफ्ट की तीनों पार्टियां यानी CPM, CPI और CPI-M तीनों के नेता शामिल थे। राज्य से लेकर प्रखंड स्तर पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। ये कमेटियां समय-समय पर आपस में बैठक कर काम करेंगी और अपने एजेंडे को एकजुटता से आगे बढाएंगी।

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar 
somalwada nagpur -440015
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!